Home KORBA लगातार हो रही बाइक चोरी को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान. बिना...

लगातार हो रही बाइक चोरी को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान. बिना नंबर वाली दुपहिया की धरपकड़ तेज

0
124

कोरबा .कोरबा के विभिन्न क्षेत्र में पिछले महीने काफी संख्या में दुपहिया गाड़ियों की चोरी होने से पुलिस का सिर दर्द बढ़ गया है। अलग-अलग इलाके से दुपहिया की चोरी होने का मतलब यही है कि कोई बड़ा चोर गिरोह इस काम में लगा हुआ है। थाना और चौकी क्षेत्र में इस बारे में रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने 2 दिन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत बिना नंबर वाली दुपहिया को निशाने पर लेने के साथ संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से चोर गिरोह तक पहुंचना आसान होगा।