Home KORBA अवैध रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों को हटाया, ट्रैफिक पुलिस और...

अवैध रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों को हटाया, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने की संयुक्त कार्रवाई

0
178

acn18.com कोरबा / कोरबा क्षेत्र में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इंदिरा स्टेडियम से सीएसईबी चौराहा और प्रातकाल बाईपास पर व्यवस्था को बिगाड़ने में कई वाहन चालक अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उनके ऐसे इरादों से आवागमन में काफी मुश्किल हो रही है और लोग परेशान हो रहे है। ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों को हटाया गया। कार्रवाई में निगम के अपर आयुक्त अविनाश पटेल, ट्रैफिक पुलिस से सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर और कांस्टेबल रघुवीर संतोष देवांगन, सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव व पुलिसकर्मी अरुण भट्टपहरे, मार्बल ने सहयोग दिया।