Home Astrology ठाकुर घाट में नहाने के दौरान प्राइमरी स्कूल के बच्चे की मौत...

ठाकुर घाट में नहाने के दौरान प्राइमरी स्कूल के बच्चे की मौत , कार्तिक पूर्णिमा को अपने दोस्तों के साथ गया था हसदेव नदी

0
160

 

ठाकुर घाट में नहाने के दौरान प्राइमरी स्कूल के बच्चे की मौत

कार्तिक पूर्णिमा को अपने दोस्तों के साथ गया था हसदेव नदीIMG 20251105 WA0093

कोरबा नगर की हसदेव नदी के ठाकुर घाट मैं हुई एक घटना में सरस्वती विद्यालय के प्राइमरी सेक्शन के एक छात्र की मौत हो गई। कुछ देर के बाद यहां कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची जिसने गोताखोर की मदद से बच्चे का शब निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कार्तिक पूर्णिमा पर कोरबा की नदियों और तालाबों में स्नान करने वालों की काफी संख्या रही। इस व्हिच हसदेव नदी में काफी गहराई पर जाने से निखिल जायसवाल नमक 13 वर्षी छात्र की मौत हो गई। एक युवक ने बताया कि निखिल अपने दोस्तों के साथ प्रतिदिन यहां पर नहाने के लिए आता था। ठाकुर घाट में हुए हादसे में उसकी मौत हुई है।

नदी में डूबने से बच्चे की मौत होने की खबर उसके सहपाठियों द्वारा आसपास के लोगों को दी गई जिसके बाद यहां मजमा लग गया । कोतवाली पुलिस के साथ csp भी यहां पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नदी में डूबने से बच्चे की मौत हुई है उसका शव प्राप्त कर लिया गया है।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है उसके द्वारा लोगों से अपील की गई है कि बच्चों के नदी और तालाब जाने पर निगरानी जरूर करें क्योंकि इन दिनों इन क्षेत्रों में पानी की मात्रा काफी है और ऐसी स्थिति में जरा सी भी लापरवाही की बड़ी कीमत चुकानी पर सकती है