Home Astrology सूरजपुर में जुआ खेलते समय हादसा: पुलिस छापेमारी में युवक कुएं में...

सूरजपुर में जुआ खेलते समय हादसा: पुलिस छापेमारी में युवक कुएं में गिरा, मौत के बाद ग्रामीणों ने थाने में की तोड़फोड़,देखिए वीडियो

0
143

IMG 20251020 WA0020

 

सूरजपुर में उस समय लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ गई जब पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारा और इस दौरान मची भगदड़ में एक युवक कुएं में जा गिरा। इस हादसे के बाद घंटो तक जयनगर थाने के बाहर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन चलता रहा। ग्रामीणों ने थाना परिसर के अंदर जमकर तोड़फोड़ की और नेशनल हाइवे को लगभग 5 घंटे तक जाम रखा, वहीं पुलिस की समझाईस के बाद भी जब प्रदर्शनकारी शांत नही हुए और पत्थरबाजी करने लगे तब पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ ग्रामीण घायल भी हुए, वहीं ग्रामीणों द्वारा की गई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं और जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

परिवार का इकलौता लड़का था मृतक

परिजन और गांव के लोगों को कहना है कि युवक घर का इकलौता लड़का था। पुलिस को देखकर भागते समय युवक कुएं में गिरा तो पुलिस वालों ने उसे बचाना भी नहीं चाहा ना ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई, जिसके चक्कर में उसकी मौत हो गई। जो लोग जुआ पकड़ने गए थे उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

घंटों तक जारी रहे इस प्रदर्शन में चंद पुलिसकर्मी ही थाने के बाहर ढाल बन कर खड़े रहे और कोई भी अतिरिक्त बोल जिले से नहीं पहुंच सका जो पुलिस विभाग के ऊपर भी कई सवाल खड़े करता है। जहां एक ओर पुलिस स्थिति को नियंत्रण में बता रही है वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजन पुलिस की लापरवाही से युवक की मौत का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।