कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनु प्रकाश को आखिरकार विभाग से हटा दिया गया है। विभाग में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार, मानसिक उत्पीड़न और ‘रिश्वत वसूली’ के गंभीर आरोपों के बाद आज संचालनालय ने त्वरित कार्रवाई की है।
संचालनालय महिला एवं बाल विकास, छत्तीसगढ़ के संचालक पदुम सिंह एल्मा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में रेनु प्रकाश को एकतरफा भारमुक्त करते हुए उनका स्थानांतरण कोंडागांव कर दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है। विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी का प्रभार अस्थायी रूप से गजेंद्र सिंह देव को सौंपा है।


