बच्चों में शिक्षा के प्रति जुनून और समर्पण,जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे बच्चे, उफनती नदी पार करना मजबूरी, देखिए वीडियो

0
132

 

जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे बच्चे, उफनती नदी पार करना मजबूरी

ग्राम बदौड़ा खुर्द, ब्लॉक सहसपुर लोहारा

सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम बदौड़ा खुर्द से एक चौंकाने वाली और चिंता जनक खबर सामने आई है। यहां के स्कूली छात्र-छात्राएं हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं। गांव के पास बहने वाली एक उफनती नदी को पार करना इन बच्चों की मजबूरी बन चुकी है, क्योंकि स्कूल तक पहुंचने के लिए कोई पुल या वैकल्पिक सुरक्षित रास्ता मौजूद नहीं है।

बारिश के मौसम में यह नदी और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। इसके बावजूद बच्चे, छोटे-छोटे समूहों में, बैग सिर पर उठाकर, बहते पानी में उतर जाते हैं। कई बार पानी का बहाव इतना तेज होता है कि बच्चों का संतुलन तक बिगड़ जाता है।

बच्चों में हौसला

बच्चों में शिक्षा के प्रति जुनून और समर्पण साफ नजर आता है। जान जोखिम में डाल कर स्कुल जाते इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है