Home Astrology तय समय से पहले शुरू हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस, CM कर रहे योजनाओं...

तय समय से पहले शुरू हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस, CM कर रहे योजनाओं की समीक्षा, सुशासन,पारदर्शिता और जनहित पर मंथन

0
173

तय समय से पहले शुरू हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस, CM कर रहे योजनाओं की समीक्षा, सुशासन,पारदर्शिता और जनहित पर मंथन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो गई है। निर्धारित समय से पहले ही बैठक शुरू कर दी गई। इस अहम समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और सभी जिलों के कलेक्टर मौजूद हैं।

बैठक में प्रदेश में धान खरीदी,शिक्षा, स्वास्थ्य समेत 18 एजेंडो पर चर्चा होगी। साथ ही जनहित योजनाओं, सुशासन और पारदर्शिता को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचे। इस बैठक को प्रदेश में आगामी प्रशासनिक फेरबदल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक कामकाज के मूल्यांकन के बाद कुछ जिलों में अधिकारियों के तबादले संभव हैं।