Home KORBA जैजैपुर विधायक पर लगे गंभीर आरोप, बीजेपी ने की गिरफ्तारी की मांग,...

जैजैपुर विधायक पर लगे गंभीर आरोप, बीजेपी ने की गिरफ्तारी की मांग, देखिए वीडियो

0
302

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

जैजैपुर विधायक पर लगे गंभीर आरोप, बीजेपी ने की गिरफ्तारी की मांग

एंकर – जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ तत्काल निलंबन और गिरफ्तारी की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

बीजेपी का आरोप है कि विधायक साहू ने बम्हनिडीह सहकारी समिति में मैनेजर रहते हुए 43 लाख 78 हजार रुपए का घोटाला किया। यह रकम किसानों के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाकर निकाली गई। पार्टी ने इसे न सिर्फ भ्रष्टाचार, बल्कि किसानों के अधिकारों की सीधी लूट बताया है।

इतना ही नहीं, विधायक पर कई अन्य गंभीर आपराधिक आरोप भी हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने पड़ोसी के साथ मारपीट और धमकी जैसी हरकतें कर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है।

बीजेपी ने ये भी दावा किया है कि बालेश्वर साहू की प्रताड़ना से एक युवक रोहित देवांगन ने आत्महत्या की थी। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा, लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई।

इसके अलावा 1 अक्टूबर 2024 को एक बुजुर्ग दंपति से मारपीट की लिखित शिकायत भी पुलिस अधीक्षक को दी गई थी, जिसमें साहू पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

बीजेपी ने इन सभी मामलों को लेकर विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।