अल्पसंख्यक व्यापारी के यहां गोली कांड
मुख्य आरोपी शक्ति सिंह चढ़ा पुलिस की हत्थे

व्यापारी के घर पर दो राउंड गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाहै। साइबर सेल और कटघोरा पुलिस की मदद से पकड़े गए आरोपी ने सुपारी देकर एक युवक से अल्पसंख्यक व्यापारी के घर पर गोली चलवा दी थी।
कोरबा जिले के कसनिया निवासी सिकंदर मेमन के घर पर रात 9:45 बजे दो राउंड गोली चला कर भाग रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी इस युवक द्वारा मिली जानकारी के आधार पर कोरबा निवासी आशीष जांगडे और हर्ष सिंह को भी पुलिस ने धर दबोचा था।
इस गोली कांड के विषय में सूत्र बताते हैं की सुपारी देकर गोली चलवाने के पीछे लब जेहाद से जुड़ा मामला था।



