दो ट्रक आपस में टकराए
एक चालक केबिन में फंसा

दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात हो चले कोरबा जिले में बीती रात फिर सड़क दुर्घटना हुई ।दो ट्रक आपस में टकरा गए। एक ट्रक का केबिन पूरी तरह से पिचक गया उसमें ही गाड़ी का ड्राइवर फस गया। जिसे काफी मेहनत कर बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है
गोपालपुर केंद्रीय विद्यालय के समीप राखड़ भरा ट्रक और पंजाब से आए एक ट्रक की आपस में भिड़ंत बीती रात लगभग 12:00 बजे हुई। रखड़ लोडकर ट्रक चोटियां की ओर जा रहा था वही सामने से पंजाब का एक ट्रक आ रहा था दोनों आपस में टकरा गए। एक ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया। उसी में ड्राइवर फस गया जिसे रेस्क्यू कर अस्पताल भेज दिया गया




