Home Uncategorized हिंदूवादी नेता टी राजा ने अपने अंदाज में दिया भाषण, देखिए वीडियो

हिंदूवादी नेता टी राजा ने अपने अंदाज में दिया भाषण, देखिए वीडियो

0
138

तेलंगाना से विधायक टी राजा ने अपने अंदाज में मंच से दिया भाषण, देखिए वीडियोScreenshot 20250922 100233 Gallery

एंकर: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा धर्मांतरण सहित कथित लव जिहाद, लैंड जिहाद और गौ-तस्करी जैसे मुद्दों के खिलाफ हिन्दुत्व हुंकार रैली आयोजित की गई. रविवार को कोरबा के ओपन थियेटर घंटाघर मैदान में इस रैली में शामिल होने तेलंगाना से विधायक और हिंदूवादी नेता टी राजा के साथ छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए मुख्य वक्ता टाइगर राजा सिंह ने मंच से तलवार लहराते हुए कहा कि धर्म की रक्षा के लिए हर हिंदू के घर में एक तलवार जरूर होनी चाहिए. जबकि खुशवंत ने कहा कि सीएम ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून की बात कही है. जल्द ही छत्तीसगढ़ में एक कठोर कानून बनेगा.
तेलंगाना राज्य से विधायक टी राजा ने अपने अंदाज में मंच से भाषण दिया. उन्होंने सनातन धर्म की बातें कहीं. यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के काफी मामले सुनने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से कई जानकारी मिलती है. हाल ही में कोरबा में लव जिहाद से जुड़ा एक मामला आया था. हिंदुओं को जागना होगा, हर हिंदू को धर्म की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए. हिंदू धर्म की रक्षा कैसे करेंगे, इसके लिए हर घर में एक तलवार जरूर होनी चाहिए. टी राजा ने काफी भड़कीला भाषण दिया. इस बीच मंच के नीचे मौजूद युवा जय श्री राम के नारे लगातार लगा रहे थे वहीं टी राजा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि एक बार वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ चाय पी कर आए और वहां से उनके कुछ नुस्खे लेकर आए जहां जहां भाजपा की सरकार है वो सभी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीखे की कैसे हिंदू राष्ट्र बनाए जाने के लिए काम करना होगा

error: Content is protected !!