Home छत्तीसगढ़ पामगढ़ विधायक के कथित ऑडियो वायरल का मामला गर्माया, भाजपा ने की...

पामगढ़ विधायक के कथित ऑडियो वायरल का मामला गर्माया, भाजपा ने की जांच की मांग

0
100

पामगढ़। पामगढ़ विधायक शेष राज हरबंस का एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर सवाल खड़े किए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि वायरल हुए इस ऑडियो में विधायक की कथित बातचीत से कई संदेह पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह ऑडियो सही है तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी जांच कर सच्चाई सामने लाना जरूरी है।

भाजपा ने इस मामले को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि सत्ता पक्ष के नेता और जनप्रतिनिधि किस तरह से कार्य कर रहे हैं, यह जनता के सामने आ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस पर तत्काल संज्ञान नहीं लिया तो भाजपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी।