Home Astrology दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई, जहां...

दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई, जहां शिवनाथ नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई

0
106

दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई, जहां शिवनाथ नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय दविंदर सिंह रंधावा के रूप में हुई है, जो अहिवारा के निवासी थे।IMG 20250915 WA0040 IMG 20250915 WA0039 IMG 20250915 WA0041 IMG 20250915 WA0035 IMG 20250915 WA0034

​ यह घटना धमधा के पथरिया चौक के पास शिवनाथ नदी में हुई। जैसे ही युवक के बहने की खबर पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, दुर्ग की एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम ने गहन तलाशी अभियान चलाकर आखिरकार दविंदर सिंह के शव को नदी से बाहर निकाला।जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ ने डीप डाइविंग और व्यापक सर्च ऑपरेशन के माध्यम से शव को खोजा और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।