Home Astrology दुर्ग पासिंग श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 4 मौतें: इनमें...

दुर्ग पासिंग श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 4 मौतें: इनमें 3 महिलाएं, यूपी के जौनपुर में हादसा, रामलला के दर्शन करके काशी जा रहे थे

0
93

दुर्ग पासिंग श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 4 मौतें: इनमें 3 महिलाएं, यूपी के जौनपुर में हादसा, रामलला के दर्शन करके काशी जा रहे थे

 

यूपी के जौनपुर में 50 श्रद्धालुओं से भरी AC बस पीछे से ट्रेलर में घुस गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मरने वाले सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।

Screenshot 2025 09 15 13 20 59 337 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2025 09 15 13 20 03 988 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity

बालाजी ट्रेवल्स के बस नंबर CG 07 CT 4681 में सवार होकर रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे। वहां से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे।

 

4 मृतकों में तीन महिलाएं आशा भवाल (30), रेखा बानिक, गुलाव देवी (32) कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र की रहने वाली थीं। जबकि बस ड्राइवर दीपक यूपी का रहने वाला था।

 

SP डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया- बस के आगे ट्रेलर चल रहा था।

 

ओवरटेक के दौरान ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस ट्रेलर से जा भिड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भयानक था कि आगे का केबिन पिचक गया।

 

घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर जाम रहा, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। हादसा वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास हुआ

 

पखांजूर से बैठे थे सभी यात्री

 

यूपी में जिस बस से हादसा हुआ है वो बस दो महीने पहले ही अर्जुदा, बालोद निवासी वेद सोनकर ने खरीदी है। ट्रेवल्स का नाम बालाजी है। जिसने बस की बुकिंग की उसका नंबर बंद आ रहा है। सारे यात्री पखांजूर से बैठे थे। बस की बुकिंग भी वहीं से हुई है।

 

बस में दो ड्राइवर सवार थे। जिसमें अर्जुदा, बालोद निवासी ड्राइवर सुरक्षित है। दुर्ग निवासी ड्राइवर की मौत हो गई है।