युवकों के हाथ से चूड़े और पंचिंग किए गए जप्त
गणेश विसर्जन के समय इसी से किया जाता है हमला
गणेश विसर्जन के समय युवकों के मध्य अक्सर मारपीट हो जाती है और युवा वर्ग एक दूसरे पर चूड़े और पंच से हमला कर घायल कर दिया करते हैं। कटघोरा पुलिस ने विशेष अभियान चला कर 400 से अधिक युवकों के हाथ से चूड़े और पंच उतरवाये
कोरबा जिले के कटघोरा पुलिस भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करते समय युवकों के मध्य मारपीट की आशंका के मद्देनजर विशेष अभियान चलाकर चूड़ा और पंच उतरवाया
कटघोरा पुलिस ने अपने इस अभियान में लगभग 400 युवकों का चूड़ा और पंचिंग उतरवा कर उन्हें हिदायत दिया कि आपस में मारपीट की जाएगी तो किसी को बक्शा नहीं जाएगा




