Home Uncategorized “डॉ. राजाराम त्रिपाठी बने बस्तर-गौरव,अपनी माटी से मिला सबसे बड़ा सम्मान

“डॉ. राजाराम त्रिपाठी बने बस्तर-गौरव,अपनी माटी से मिला सबसे बड़ा सम्मान

0
106

“डॉ. राजाराम त्रिपाठी बने बस्तर-गौरव,अपनी माटी से मिला सबसे बड़ा सम्मानIMG 20250909 WA00811 IMG 20250909 WA00781 IMG 20250909 WA00801,*

*’बस्तर गौरव सम्मान’ : अपनी माटी से मिला सबसे बड़ा सम्मान’: डॉ राजाराम त्रिपाठी*

बॉक्स:-
*10,000 से अधिक लोगों की ऐतिहासिक उपस्थिति, 4000 से ज्यादा युवा हुए लाभान्वित,*

*बस्तर संभाग के मंत्री सहित लगभग सभी विधायक गण, पंचायत जनपद व जिला जनप्रतिनिधि हुए शामिल,*

*डॉ. राजाराम त्रिपाठी को ‘बस्तर गौरव’ सम्मान,*
*जैविक खेती और आदिवासी उत्थान में अनोखा योगदान, जिन्हें सुनने पहुंचे हजारों किसान,*

* डॉ राजाराम त्रिपाठी के साथ ही बस्तर की विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी 11- विभूतियों का हुआ सम्मान तथा सार्वजनिक अभिनंदन,*
*नीलकंठ टेकाम : IAS से विधायक तक निष्पक्ष और लोकप्रिय छवि ,बस्तर के युवाओं का भविष्य गढ़ने “मेरा लक्ष्य मेरा अभिमान” का भव्य आगाज,*

फरसगांव, 08 सितम्बर 2025 ।
शा.आदर्श मा.वि. फरसगांव के विशाल प्रांगण में “मेरा लक्ष्य, मेरा अभिमान” कार्यक्रम के अंतर्गत हजारों लोगों की मौजूदगी में बस्तर अंचल के कई प्रतिभाशाली विभूतियों को “बस्तर गौरव सम्मान” प्रदान किया गया। इस आयोजन में लगभग 10,000 लोगों की ऐतिहासिक उपस्थिति रही, जिनमें 5,000 से अधिक युवा और बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल थीं।
मुख्य अतिथि माननीय श्री गजेंद्र यादव (मंत्री, स्कूल शिक्षा, छ.ग. शासन) बनाये गए थे।, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने की। श्री टेकाम पहले कोंडागांव के लोकप्रिय कलेक्टर रहे हैं, जिन्होंने आईएएस की नौकरी छोड़कर जन सेवा को जीवन का ध्येय बनाया। जनता की भलाई के लिए उनके सतत प्रयास, निष्पक्ष छवि और कार्यकुशलता के कारण ही जनता ने उन्हें विधानसभा तक पहुँचाया। उनके कार्यशैली में संवेदनशीलता और कर्मठता का ऐसा संगम है जिसने उन्हें आमजन का सच्चा भरोसा दिलाया है।
विशिष्ट अतिथियों में माननीय भोजराज नाग जी सांसद कांकेर, माननीय महेश कश्यप जी सांसद बस्तर, माननीय केदार कश्यप जी कैबिनेट मंत्री छग शासन, सुश्री लता उसेंडी जी वरिष्ठ विधायक कोण्डागांव, माननीय किरण सिंह देव जी विधायक जगदलपुर व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ , श्री विक्रम देव उसेंडी जी विधायक अंतागढ, श्री आशाराम नेताम जी विधायक कांकेर, श्री विनायक गोयल जी विधायक चित्रकोट,श्री चैतराम अटामी जी विधायक दंतेवाड़ा, श्रीमति सावित्री मंडावी जी विधायक भानुप्रतापपुर श्री लखेश्वर बघेल जी विधायक बस्तर, श्री विक्रम मंडावी जी विधायक बीजापुर,श्रीमती रीता शोरी जिला पंचायत अध्यक्ष कोण्डागांव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बस्तर के जिन विभूतियों को सम्मानित किया गया उनमें प्रमुख हैं :-
डॉ. राजाराम त्रिपाठी जो कि जैविक खेती व औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण में अग्रणी रहे व सफेद मूसली, स्टीविया और काली मिर्च की उन्नत प्रजाति विकसित कर पूरे देश को नई दिशा देने वाले तथा आदिवासी समाज के उत्थान हेतु समर्पित हैं ।
डॉ राजाराम त्रिपाठी के के अलावा पद्मश्री अजय मण्डावी काष्ठ शिल्प,, श्री कमलोचन कश्यप आईपीएस (डीआईजी पुलिस), श्री महादेव कावरे आईएएस (कमिश्नर रायपुर), नम्रता जैन सहायक कलेक्टर, श्री तीजू राम बघेल लौहकला (राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त), श्री खिलेश्वर जैन प्रमुख समाजसेवी,सुश्री नैना सिंह धाकड जी प्रसिद्ध पर्वतारोही श्री संतोष जायसवाल जी ब्यवसायी, श्री सुब्रत शाहा अभा पूर्व सैनिक सेवा परिषद बस्तर संभाग तथा सीजी मास्टर टीम कलाक्षेत्र।
विशाल सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रमुख सूत्रधार विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कहा :-
“डॉ. राजाराम त्रिपाठी जी ने अपने अदम्य परिश्रम से न केवल बस्तर बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। प्राकृतिक खेती और लुप्त हो रही जड़ी-बूटियों को पुनर्जीवित करने का उनका कार्य ऐतिहासिक है। सफेद मूसली, स्टीविया और विशेषकर काली मिर्च की उन्नत प्रजाति ने हजारों किसानों की जिंदगी बदली है। आदिवासी समाज के उत्थान में उनका योगदान अमूल्य है। ऐसे व्यक्तित्व वास्तव में धरती के सच्चे सपूत हैं।”
सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. राजाराम त्रिपाठी ने कहा :-
“देश-विदेश में कई पुरस्कार तथा सम्मान प्राप्त हुए, लेकिन अपनी धरती, अपनी माटी और अपने लोगों से मिला यह ‘बस्तर गौरव सम्मान’ मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। इसे मैं बस्तर की माटी, अपने आदिवासी भाइयों-बहनों , अपने सभी परिजनों और माँ दंतेश्वरी हर्बल समूह के अपने प्रत्येक साथी को समर्पित करता हूँ। सच्चा सम्मान वही है जो हमें और अधिक समर्पण और ऊर्जा के साथ समाज सेवा के लिए प्रेरित करे।”
इस अवसर पर केदार कश्यप ने भी कार्यक्रम की तारीफ करते हुए अपने ओजस्वी तथा भावपूर्ण भाषण में बस्तर के युवाओं को कुछ सार्थक कर दिखाने हेतु प्रेरित किया तथा छात्र-छात्राओं के साथ फोटो भी खिंचवाई। कांकेर के युवा विधायक आसाराम नेताम
ने आपके भाषण से युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ा दी। खिलेश्वर जैन जी ने देश की आजादी तथा समाज की उन्नति के मूल आधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
नैना धाकड़ ने सभी छात्रों को विशेष कर छात्राओं को प्रेरित करते हुए अपनी अदभुत संघर्ष यात्रा की गाथा सुनाई । सीजी मास्टर के प्रस्तुत कर्ता ने बेहतरीन अंदाज से कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए अपने अनुभव के खजाने से सभी युवाओं को लाभान्वित किया तथा प्रेरित भी किया।। कार्यक्रम का एक और प्रमुख आकर्षण स्थानीय छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया ‘रक्तबीज नृत्य नाटिका’ तथा नशामुक्ति पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन विप्लव डे तथा डॉ मधु तिवारी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूरा माहौल बस्तर की संस्कृति, सम्मान और गौरव का अनूठा उत्सव बन गया, जिसे कार्यक्रम में शामिल लोग तथा बस्तर लंबे समय तक याद रखेगा।
जारी कर्ता: कार्यालय ‘मां दंतेश्वरी हर्बल समूह’ कोंडागांव छग।