महासमुंद मे करंट लगने से एक भालू की हुई मौत.. वन्य प्राणियों के शिकार के लिए लगाए गए करंट के चपेट में आने से हुई भालू की मौत.. वन अमला आरोपियों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
..
महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र के जोरा तराई कक्ष क्रमांक 179 में करंट लगने से एक भालू की मौत का मामला सामने आया है.. वन विभाग के अनुसार वन्य प्राणियों के शिकार के लिए लगाए गए करंट से भालू की चिपक कर मौत होने की पुष्टि की गई है.. सूचना पर वन हमले ने मृत भालू के शरीर को अवराडबड़ी वन डिपो में लाया है साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.. अमृत भालू की उम्र 12 वर्ष की बताई जा रही है.. साथ ही जाँच मे मृत भालू का जबड़ा व दाँत टुटा हुआ भी पाया गया है…वन अमला आज कर सकता है खुलासा




