
*नशे के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस का एक और बड़ा प्रहार — 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 70 लाख की जप्ती*
मुखबिर की सटीक सूचना पर आईशर ट्रक क्रमांक PB 02 EJ 3009 को रोककर बारीकी से तलाशी ली गई, जिसमें एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया अत्यंत गुप्त चैंबर मिला। यह चैंबर इतनी कुशलता से बनाया गया था कि सामान्य जांच में पकड़ा जाना लगभग असंभव था, किंतु पुलिस की सूझबूझ और उच्च कार्यक्षमता के चलते इसमें छिपाया गया 2 क्विंटल से अधिक अवैध गांजा बरामद कर लिया गया।
वाहन में सवार अंतर्राज्यीय तस्कर —
(1) ईश्वर सिंह पिता हजारीलाल सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम जाखोदा, तहसील बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा) एवं
(2) रामु सिंह परमार पिता रामकुमार परमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम दौपुरा, तहसील बसेरी, जिला धौलपुर (राजस्थान)
— को मौके पर गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है।
जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपए तथा वाहन की कीमत लगभग 20 लाख रुपए आँकी गई है। इस प्रकार कुल जप्ती लगभग 70 लाख रुपए की हुई। गांजा उड़ीसा से दिल्ली ले जाया जा रहा था।



