शराब घोटाले के आरोपी आबकारी अफसरों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली सशर्त जमानत
रायपुर। हजारों करोड़ के शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाये गए 28 आबकारी अफसरों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने इन सभी को सशर्त जमानत दी है।
ईओडब्ल्यू-एसीबी ने 32 सौ करोड़ के शराब घोटाला केस में आबकारी विभाग के 28 अफसरों के खिलाफ चालान पेश किया था। इसके बाद इन सभी ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, मगर कोर्ट ने सभी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इन अफसरों में से 7 रिटायर भी हो चुके हैं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इन सभी की याचिकाओं पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने सभी को सशर्त जमानत दे दी है। याचिकाकर्ताओं की तरफ से सीनियर एडव्होकेट मुकुल रोहतगी ने पैरवी की है।



