Home Astrology बिना अनुमति तोड़ दिया गया विद्यालय भवन , मीडिया कर्मियों को...

बिना अनुमति तोड़ दिया गया विद्यालय भवन , मीडिया कर्मियों को देख जेसीबी ऑपरेटर भाग निकला

0
98

Screenshot 20250829 164843 Gallery

सक्ती जिले के नगर पंचायत बाराद्वार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जीर्ण शीर्ण भवन को शिक्षा विभाग के बिना अनुमति तोड़ने का मामला सामने आया है. सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया के निर्देश पर नगर पंचायत की जेसीबी और ड्रिल मशीन से भवन को ढहाने का काम चल रहा था. जैसे ही मौके पर मीडिया की टीम पहुंची जेसीबी ऑपरेटर मशीन लेकर भाग निकला.

सरकारी विद्यालय के कमजोर हो चुके भवन को बिना शिक्षा विभाग से अनुमति लिए ही तोड़े जाने से व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। मीडिया कर्मी जैसे ही भवन के नजदीक यह जानने के लिए पहुंचे की किसकी अनुमति से यह भवन तोड़ा जा रहा है तो जेसीबी ऑपरेटर मशीन लेकर भाग निकला

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने कहां कि भवन को ढहाने किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई है उन्होंने संबंधित को नोटिस जारी करने की बात कही है.