कोरबा में एल्युमिनियम पार्क का मार्ग प्रशस्त
विद्युत मंडल के बोर्ड आफ डायरेक्टर ने उद्योग विभाग को दिया एन ओ सी
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा एक माह के भीतर शुरू हो जाएगी प्रक्रिया



कोरबा के बहु प्रतीक्षित अल्युमिनियम पार्क का सपना बस साकार होने ही वाला है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल ने उद्योग विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। मुख्यमंत्री के विदेश प्रवास से लौटते ही एलमुनियम पार्क के लिए आवश्यक अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएगी
छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने ग्रैंड एसीएन न्यूज से खास मुलाकात में बताया की कोरबा में एलमुनियम पार्क शीघ्र ही आकार लेने लगेगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी ने उद्योग विभाग को वह जमीन सौंप दी है जिस पर कुछ वर्ष पहले तक 200 मेगावाट कहा जाने वाला विद्युत संयंत्र स्थापित था । उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में उद्योग पतियों को आमंत्रित करने के लिए विदेश गए मुख्यमंत्री जैसे ही छत्तीसगढ़ वापस लौटेंगे शेष औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया की अधिक से अधिक एक माह के भीतर एलमुनियम पार्क के कोरबा में प्रारंभ होने की प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी




