Home KORBA व्यापारियों ने सड़क की खस्ताहाली का किया अनोखा विरोध.सड़क के गड्ढे में...

व्यापारियों ने सड़क की खस्ताहाली का किया अनोखा विरोध.सड़क के गड्ढे में भरे पानी से किया स्नान.देखिए वीडियो …

0
126

Acn18.com कोरबा/ कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र की सड़कों की हालत अत्यंत दयनीय है। फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ लेकिन ओवर ब्रिज के कारण सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। अन्य गड्ढों में भरे पानी से स्नान कर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया

विकास नगर कुसमुंडा फोर लेन सड़क का लगभग 100 मी के क्षेत्र में जल भराव होता है। बरसात के कारण सड़क और टूट कर बर्बाद हो गई। यहां बने गड्ढों में भरे पानी से व्यापारियों ने सामूहिक स्नान किया। व्यापारिक संघ के अध्यक्ष अशोक राठौड़ ने बताया कि यह स्थिति पिछले 2 वर्षों से है सड़क की खस्ता हाली के कारण उनका व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो चुका है। इसके बाद भी अगर प्रशासन नहीं चेता तो फिर उग्र कदम उठाने के लिए व्यापारियों को विवश होना पड़ेगा

error: Content is protected !!