Home crime चोंरो की करतूत आई सामने : सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद .पुलिस...

चोंरो की करतूत आई सामने : सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद .पुलिस कर्मी के घर को भी नही छोड़ा चोंरो ने .कुछ ही दिनों में एक बाद एक तीन चोरी की घटना,चोरी से परेशान है लोग.देखिए वीडियो…

0
169

acn18.com कोरबा / कोरबा जिले में एक के बाद एकचोरी की घटना लगातार सामने आ रही है ।मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार मुख्य मार्ग देवांगन डेली नीड्स की दुकान पर चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया, जहां दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसता है और कैश काउंटर में रखें नगदी रकम और सिगरेट गुटका समेत अन्य सामान लेकर फरार हो जाता है। चोर की सारी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । चोर सर पर लाल कलर का वेलवेट नुमा कपड़ा डालकर अंदर घुसता है और चोरी की घटना को अंजाम देता है।

दुकान संचालक अजय देवांगन ने बताया कि रोज की तरह रात में वह दुकान बंद कर घर गया । सुबह वापस लौटने पर ताला टूटा हुआ मिला इसकी शिकायत उसने मानिकपुर चौकी पुलिस से की है।अजय ने बताया कि चोरी की घटना को आसपास के रहने वाले युवकों द्वारा अंजाम दिया होगा ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है।

वही दूसरी घटना कुछ दिनों पहले ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर में एक काले रंग की पल्सर बाइक चोरी हो गई। बाइक का नंबर सीजी 13 बी ए 7089 है चोरी की यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर को साफ देखा जा सकता है।कालोनीवासियों की माने तो कोरबा में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं इससे पहले भी इस क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आ चुकी है।बताया जा रहा है कि तीसरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल पंप हाउस कॉलोनी में सीएसईबी के पूर्व प्रभारी के क्वाटर के आंगन में रखी साइकिल की चोरी चोरों ने कर ली है । उनके घर भी चोरी की दूसरी घटना है।बताया जा रहा है कि घर के आंगन में उनकी बेटी की साइकिल खड़ी हुई थी जिसे चोरों ने पार कर दिया सुबह उठने पर घटनाक्रम की जानकारी हुई ।इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया की चोरी की शिकायत मिलने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस लगातार अपील कर रही है कि मकान को सुना ना छोड़े और घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं।शहरी क्षेत्र में हाट बाजार और सार्वजनिक जगहों पर बाइक चोरी की घटना सामने आ रही है जिस पर अंकुश लगाने की जरूरत है।पुलिस को इस पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बाइकों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और उसमें अलार्म सिस्टम लगाएं।

देखिए वीडियो……….

 

error: Content is protected !!