Home crime शातिर बाइक चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. 15 नाग मोटरसाइकिल की...

शातिर बाइक चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. 15 नाग मोटरसाइकिल की गई जप्त ,दो आरोपी गिरफ्तार

0
65

acn18.com जांजगीर चांपा/ जांजगीर चांपा जिले के बलौदा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। दो आरोपियों से 15 मोटरसाइकिल जप्त की गई है वहीं एक खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है

बलौदा पुलिस मुखबिरों सेमिली सूचना पर सक्रिय हुई और मोटरसाइकिल चोर गिरोह के विषय में मिली छोटी सी जानकारी के आधार पर जब आगे बढ़ी तो कड़ी से कड़ी मिलती गई और एक गिरोह का पर्दाफांस हो गया। ग्राम पडरिया निवासी कोंदा गोंड उर्फ अनिल एवं पिंन्टु साहु को पुलिस हिरासत में लेकर मोटर सायकल चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि सब्जी मार्केट बलौदा से एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 10 एआर 3611 को दोनो साथ मिलकर चोरी किया ।पुलिस द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर जांजगीर, बिलासपुर, कोरबा एवं अन्य जगहो से घूम-घूम कर और भी 14 नग मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया । चोरी के मो0सा0 को अपने कब्जे में छिपाकर रखना एवं एक मो0सा0 को शंकर धनुहार निवासी कोटगढ को बिक्री करना बताए जाने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 15 नग मो0सा0 किमती 6,45,000 रू को बरामद कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया