
acn18.com कोरबा / विदेशी कंपनियों का बहिष्कार और उनके उत्पादों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए ऊर्जा नगरी कोरबा में अभियान चलाया गया। चेंबर ऑफ कॉमर्स और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाये गए इस अभियान के तहत शहर के कारोबारी और प्रबुद्ध लोग ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर एकत्र हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करके हम अपने देश की मुद्रा को विदेशो में भेजने में मदद करते हैं। इससे बचने के लिए हमें देश की कंपनियों के उत्पाद का उपयोग करना चाहिए।



