acn18.com दीपका / दीपका पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को लेकर पाली रोड स्थित अग्रसेन चौक में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने और मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि अब तक 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए जा चुके हैं, जिनमें पाँच मामले मोडिफाइड साइलेंसर के और पाँच शराब पीकर वाहन चलाने से जुड़े हैं। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने कहा कि लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।




