Home Uncategorized मेडिकल कॉलेज की लापरवाही आई सामने. स्वास्थ्य मंत्री को देखना चाहिए वायरल...

मेडिकल कॉलेज की लापरवाही आई सामने. स्वास्थ्य मंत्री को देखना चाहिए वायरल वीडियो

0
193

acn18.com अंबिकापुर / अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रबंधन की ऐसी लापरवाही सामने आई है जिसे देखकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। एक महिला मरीज को एंबुलेंस ना मिलने के कारण परिजन और अस्पताल का एक कर्मचारी मिलकर ऑक्सीजन सिलेंडर सहित सड़क पार करते दिखे। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

अंबिकापुर शहर की एक महिला को एंबुलेंस ना मिलने के कारण परिजन स्ट्रेचर पर लिटा कर अस्पताल पहुंचे। महिला को ऑक्सीजन दिया जा रहा था। परिजन स्ट्रेचर को खींचते चल रहे थे तो अस्पताल की एक महिला कर्मी सिलेंडर को घसीटते हुए आगे आगे चल रही थी।

भीड़भाड़ वाले इस इलाके में मरीज को स्ट्रेचर पर डालकर इस तरह सड़क पार करना बहुत जोखिम भरा था बावजूद इसके परिजनों के सामने यह रिस्क उठाने के अलावा कोई मार्ग नहीं था। अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को गंभीरता से लेना चाहिए

देखिए वीडियो…..

error: Content is protected !!