acn18.com बंगलूरू/ कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सभी को स्तब्ध कर दिया। दरअसल विधानसभा में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ के मामले पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान डीके शिवकुमार ने विधानसभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गीत ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ गाकर सभी को हैरान कर दिया।
भाजपा ने शिवकुमार पर लगाए आरोप
शिवकुमार ने यह गीत तब गाया जब भाजपा विधायकों ने शिवकुमार पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ को ‘बढ़ाने’ का आरोप लगाया और उन पर बड़े पैमाने पर उन्माद फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा ने आरोप लगाया कि शिवकुमार बंगलूरू हवाई अड्डे पर आरसीबी टीम के आगमन पर उन्हें लेने गए थे और हवाई अड्डे से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक पूरी यात्रा के दौरान कन्नड़ झंडा लहराते रहे।

शिवकुमार बोले- मैंने अपना काम किया
आरोपों का जवाब देते हुए, शिवकुमार ने कहा, ‘मैं कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) का सदस्य हूं और केएससीए सचिव समेत वहां के सभी लोग मेरे मित्र हैं। मैं बंगलूरू का प्रभारी मंत्री हूं। मैं (4 जून को) हवाई अड्डे और स्टेडियम गया था। मैंने कर्नाटक का झंडा भी थामा, उन्हें (आरसीबी को) शुभकामनाएं दीं और कप भी चूमा। मैंने अपना काम किया।’ उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ‘दुर्घटना हुई, ऐसी घटनाएं दूसरे राज्यों में भी हुई हैं। जरूरत पड़ने पर मैं उन घटनाओं की सूची भी पढ़कर सुनाऊंगा जो अन्य जगहों पर भी हुई हैं। मैं भी आपके बारे में बहुत कुछ कह सकता हूं।’