acn18.com नई दिल्ली / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) इस साल 2025 में अपना जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है। जन्म शताब्दी वर्ष पर होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला विजयादशमी (2 अक्तूबर) पर नागपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ होगी। इस सबसे प्रमुख कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस अवसर पर स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।




