Home crime पुलिस की स्कॉर्पियो और बाइक को ठोकती भागी इनोवा, फिल्मी स्टाइल में...

पुलिस की स्कॉर्पियो और बाइक को ठोकती भागी इनोवा, फिल्मी स्टाइल में तस्कर गिरफ्तार

0
42

acn18.com गरियाबंद / शुक्रवार की सुबह हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब इनोवा कार में सवार संदिग्ध तस्करों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। कार इतनी तेज़ रफ़्तार में दौड़ रही थी कि मानो किसी फिल्म का सीन हो। पहले आरोपियों ने पुलिस की स्कॉर्पियो को टक्कर मारी, फिर गरियाबंद के मालगांव चौक में खड़ी मोटरसाइकिल को भी ठोक दिया। इसके बाद इनोवा कार को पुलिस ने चारों तरफ़ से मालगांव चौक पर घेर लिया । एक तस्कर जो गाड़ी चला रहा था वह पहाड़ियों की ओर भागा ।दो लोग जो पीछे बैठे थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है ।

WhatsApp Image 2025 08 22 at 11.59.432

सूत्रों के मुताबिक, इनोवा इतनी तेज़ थी कि रोक पाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन गरियाबंद पुलिस ने छुरा से लेकर मालगांव तक पीछा करते हुए फिल्मी अंदाज़ में घेराबंदी कर दी। घेराबंदी के बीच इनोवा सवार तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश में नाकाम रहे और आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए।

WhatsApp Image 2025 08 22 at 11.59.433

फिलहाल पुलिस ने इनोवा कार को जब्त कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि आखिर इस गाड़ी में ऐसा क्या था जिसके लिए आरोपी लोगों की जान को जोखिम में डालकर भाग रहे थे।अब सबकी नज़रें इस पर टिकी हैं कि इनोवा से कौन-सी बड़ी तस्करी का राज़फास होगा।

WhatsApp Image 2025 08 22 at 11.59.45