Acn18.com जांजगीर चांपा/ रिश्तेदारी में मौत के बाद निर्धारित तिथि को दसगात्र में शामिल होने पूरा परिवार घर में ताला लगाकर चला गया। इधर चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया अलमारी में रखें₹100000 नगद और जेवर लेकर फरार हो गए

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कचंदा निवासी राम कुमारी ने शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार 20 अगस्त को 10 घंटे में शामिल होने पूरा परिवार दूसरे गांव रोकड़ा गए थे। इधर कचंदा गांव में किसी के मौत की खबर लेकर जब एक व्यक्ति राम कुमारी के घर गया तो ताला टूटा देखकर उसकी सूचना दी गई। घर आकर देखा तो पाया की ₹100000 नगद और घर में रखें सोने चांदी के आभूषण चोर ले भागे हैं







