Acn18.com l जांजगीर चांपा जिले में सड़क हादसों का दौर जारी हैं। ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी पीछे से जा टकराई,हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है, ग्रामीणों में आक्रोश है ।
मिली जानकारी अनुसार,, 18 वर्षीय सुमित कश्यप अपने ननिहाल कुटरा में ही रहता था,वह 19 वर्षीय प्रहलाद कश्यप नामक दोस्त से मिलकर गुरुवार की रात 10 से 10.30 बजे के बीच स्कूटी में निकला था।
इस दौरान सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे स्कूटी जा टकराई हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट आने पर डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया
घटना के बाद सुबह से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है,दोनो की मौत होने पर गांव में शोक की लहर है सड़क के किनारे खड़े ट्रक के चक्कों की हवा ग्रामीणों ने निकाल दिया है और ट्रक को लेजाने नहीं दे रहे है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और समझाईस दी जा रही है, ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।




