Home KORBA चंडीगढ़ से वापसी में गुम गया ग्रामीण. परिजन भटक रहे हैं तलाश...

चंडीगढ़ से वापसी में गुम गया ग्रामीण. परिजन भटक रहे हैं तलाश में

0
118

acn18.com कोरबा / चंडीगढ़ गए थे मजदूरी करने वापस लौट रहे थे ट्रेन अनूपपुर में रुकी पानी लेने उतारे और ट्रेन छूट गई। 3 दिन बीत गए हैं लेकिन अब तक 35 वर्षीय दिन दास घर नहीं पहुंचे। परेशान परिजन पुलिस की शरण में आए जहां उन्हें सलाह दी गई कि पहले खोज लीजिए नहीं मिलेंगे तो गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कर लेंगे

page 6

कोरबा शहर से लगे अच्छीमार नामक गांव निवासी दिन दास चंडीगढ़ गए थे मजदूरी करने मंगलवार को ट्रेन पर सवार होकर वह वापस लौट रहे थे अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर पानी लेने उतारे वापस लौटते तब तक ट्रेन छूट चुकी थी। उनके सात कोरबा रहे लोगों से जब यह सूचना मिली तो पूरा परिवार खोजने में भिड़ गया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। भतीजे गज दास महंत के साथ दिन दास की पत्नी जतन बाई सिविल लाइन थाना पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।सिविल लाइन पुलिस द्वारा इन्हें सलाह दी गई है की कुछ दिन और खोज ले यदि नहीं मिले तब आना रिपोर्ट दर्ज कर लेंगे

vlcsnap 2025 08 21 16h27m05s271

error: Content is protected !!