Acn18.com जांजगीर चांम्पा/ जांजगीर चांम्पा निवासी आशीष उर्फ अस्सु ठाकुर निवासी कोटमीसोनार शाम लगभग 5:00 बजे अकलतरा शराब भट्टी के पास शराब के नशे में आया और शराब भट्टी में घुसकर शराब और पैसे मांगने लगा, शराब भट्टी के सेल्समेन एवं मैनेजर द्वारा इंकार कर देने से वो भट्ठी के अंदर घुस गया । कर्मचारियों के साथ गाली -गलौज करते हुए, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा। प्रार्थी मुकेश कुमार नायक की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
आरोपी आशीष ठाकुर को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी आशीष उर्फ अस्सु ठाकुर के विरुद्ध जुआ एक्ट, एससी एसटी एक्ट समेत कई प्रकरण दर्ज हैं, उसके विरुद्ध पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है परंतु कोई सुधार नहीं हो रहा है जिस कारण से आरोपी का गुंडा बदमाश फाइल तैयार कर की गई है।




