Home Uncategorized रायपुर समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी...

रायपुर समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

0
53

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वही आज गुरूवार को भी मौसम विभाग ने रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है और प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।