एक्स ब्रायफ्रेंड ने दोस्तो के साथ मिलकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप. विरोध करने पर गला घोंट कर उतारा मौत के घाट. पुलिस ने वारदात के 24 दिन बाद नरकंकाल किया बरामद.मुख्य आरोपी सहित दो गिरफतार

0
73

acn18.com कोरबी / कोरबी पुलिस चौकी के लालपुर में रहने वाली एक महिला के महीने भर पहले लापता होने का राजफाश अब जाकर हुआ है। पुलिस ने महिला के पूर्व बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया तब इस मामले का खुलासा हुआ कि युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को एक बोरे में भरकर पास ही स्थित ठेगुरनाले में फेंक दिया। इस मामले का खुलासा वारदात के 24 दिन बाद हुआ। पुलिस के मुताबिक सोसाइटी से राशन लेने के नाम से विवाहिता अपने घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर नाले से मृतका का कंकाल जब्त किया है। अब पुलिस ने कंकाल का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबी चौकी में दिनांक 28 जुलाई को सविता राजवाड़े,की गुमशुदगी सुचना के बाद लगभग 23 दिनों से लापता चोटिया में निवासरत सविता राजवाड़े,की कंकाल लालपुर जंगल ठेगुरनाला, से पुलिस को बरामद हुई है घटना स्थल पर कोरबा से एफ एस एल से पसान थाना प्रभारी सरवन विश्वकर्मा, एवं सरपंच पति शनिचराम, ग्राम वासियों के समक्ष विज्ञानिकधिकारी डाक्टर सत्य जीत, ने महिला की कंकाल की अध्ययन कर मृतिका सविता राजवाडे, के विभिन्न अंगों के गहराई से जांच कर पुलिस को सौंप दी जिसके पश्चात पी एम के लिए भेजा जावेगा ,
कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, ने बताया कि लालपुर निवासी उमेंद पिता श्रीराम बिझिंया एवं उसके सहयोगी संत राम पिता स्वयंवर, ने हत्या कर सविता राजवाड़े, के शव नाले में फेंक दिया था, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 15 दिनों से मामले की छानबीन कर रही थी कि मुखबिर की सुचना एवं मृतिका के पति समेलाल राजवाड़े के सहयोग से पुलिस मुख्य आरोपी के निशान देही पर मामला को पर्दा फाश किया है, चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, ने बताया कि इस घटने के आरोपी उमेद सिंह, गुलाब सिंह,और संत राम, तीनों मिलकर सविता राजवाड़े, के साथ बलात्कार किया फिर अधिक शराब के नशे में चुर होकर उसे एक गमछे से गला घोट दिया जोगी ने बताया कि घटने की जांच कर मामले में और आरोपी बनाए जा सकते हैं इस मामले की पत्ता साजी करने में पुलिस को सफलता मिली है जिसमें मुख्य रूप से आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर आनंद तिर्की , एवं रितेश शर्मा का इस मामले में मुख्य भूमिका रही , दोनों आरोपियों को जेल रवाना किया गया, और इधर मृतिका सविता रजवाड़ों के मायके पक्ष वालों भी चौकी में आये थे, और वे आक्रोश में थे,इस घटने को लेकर आसपास के गांव में सनसनी फ़ैल गई है!