पावर प्लांट में मजदूरों का गुस्सा फूटा – 10 साल से नहीं बढ़ाया गया वेतन.देखिए वीडियो …

0
96

Acn18.com जांजगीर-चांपा/  जांजगीर-चांपा जिले के मड़वा पावर प्लांट से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां मजदूर अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। मजदूरों का आरोप है कि पिछले दस सालों से उन्हें एक ही वेतन पर काम कराया जा रहा है। वेतन बढ़ोतरी और सर्कुलर रेट की मांग बार-बार उठाने के बावजूद प्लांट प्रबंधन उनकी अनदेखी कर रहा है। यही वजह है कि मजदूर अब सड़कों पर उतरकर अपना हक मांगने मजबूर हो गए हैं।

जांजगीर-चांपा जिले के हेम्स कॉरपोरेशन मड़वा पावर प्लांट के मजदूर सर्कुलर रेट लागू करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। मजदूरों का कहना है कि बीते 10 सालों से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। सरकार द्वारा निर्धारित वेतन मानकों को लागू करने की मांग जब-जब मजदूरों ने उठाई, प्लांट प्रबंधन ने उल्टा मजदूरों से सर्टिफिकेट मांगे और नौकरी से निकालने की धमकी दी। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन की मनमानी और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण गरीब मजदूरों का शोषण लगातार जारी है। धरने पर बैठे मजदूरों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

फिलहाल मड़वा प्लांट में मजदूरों का आंदोलन जारी है। अब देखना होगा कि प्रशासन और प्लांट प्रबंधन मजदूरों की मांगों पर कब तक सुनवाई करता है।