Home Uncategorized राहुल ने विरोध करते भाजपा कार्यकर्ताओं को दी फ्लाइंग किस:नवादा में यात्रा...

राहुल ने विरोध करते भाजपा कार्यकर्ताओं को दी फ्लाइंग किस:नवादा में यात्रा के दौरान गाड़ी रोककर थम्स-अप किया, फिर मुस्कुराते हुए निकल गए

0
47

acn18.com नवादा / वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन राहुल गांधी गयाजी से नवादा पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने हिसुआ पुलिस थाने से राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। राहुल ने गाड़ी रुकवाकर उन्हें थम्स-अप किया, फिर फ्लाइंग किस देकर मुस्कुराते हुए आगे निकल गए।

इससे पहले वजीरगंज ब्लॉक में काफिला अचानक रुका और राहुल-तेजस्वी मेन रोड से 500 मीटर अंदर मनैनी गांव पहुंचे। यहां देवी मंदिर में उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना, समस्या पूछी।

साथ ही संविधान और मताधिकार बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। राहुल करीब आधे घंटे से ज्यादा यहां रुके। इस दौरान उन्हें देखने के लिए कार्यकर्ता JCB पर चढ़ गए।

नीचे राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी तस्वीरें…

नवादा के हिसुआ में मुर्दाबाद के नारे लगा रहे बीजेपी नेताओं को राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दी।
नवादा के हिसुआ में मुर्दाबाद के नारे लगा रहे बीजेपी नेताओं को राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दी।
वजीरपुर के मनैनी गांव में लोगों से बात करते राहुल गांधी।
वजीरपुर के मनैनी गांव में लोगों से बात करते राहुल गांधी।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक बच्ची से मुलाकात की।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक बच्ची से मुलाकात की।
राहुल गांधी को देखने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता JCB पर चढ़ गए।
राहुल गांधी को देखने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता JCB पर चढ़ गए।
गयाजी रसलपुर में कुछ महिलाएं पूजा की थाली, लोटे में जल और नारियल लेकर राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचीं। हालांकि, काफिला आगे निकल गया था।

वारिसलीगंज में राहुल गांधी और अन्य नेता पटेल चौक पर करेंगे जनसंवाद

नवादा में शाम 4 बजे राहुल गांधी खरांठ मोड़ से होते हुए वारिसलीगंज-चंदन चौक, थाना मोड-जयप्रकाश नारायण मोड-गुमटी रोड-पटेल चौक पर जनसंवाद करेंगे। वो शाम 5 बजे शेरपुर मोड-सरकट्टी मोड-शाहपुर मोड (ग्राम महरथ) होते हुए बरबीघा के लिए निकल जाएंगे।