Home Astrology शहर के बीच सड़क पर लड़ते नजर आए दो सांड, सड़क के...

शहर के बीच सड़क पर लड़ते नजर आए दो सांड, सड़क के दोनों तरफ वाहनो की लंबी कतार,कई वाहनों को किया क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे लोग,देखिये live वीडियो

0
60

शहर के बीच सड़क पर लड़ते नजर आए दो सांड, सड़क के दोनों तरफ वाहनो की लंबी कतार,कई वाहनों को किया क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे लोग,देखिये live वीडियोScreenshot 20250806 103030 Gallery

कोरबा। शहर के मध्य घंटाघर मुख्य मार्ग पर दो सांड पहले खड़े हुए थे उसके बाद अचानक दोनों लड़ने लगे। लोगों को लगा कि थोड़ी देर बाद वे शांत हो जाएंगे लेकिन लड़ते लड़ते वह बीच सड़क पर आ गए। दोनों एक दूसरे पर हमला कर रहे थे । इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई बाइक सवार जान जोखिम में डालकर रास्ते से पार हो रहे थे तभी एक बाइक सवार लड़ रहे सांड से टकरा गया और नीचे गिर गया और फिर किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग गया नहीं तो उसे गंभीर चोटे भी आ सकती थी।

वही दोनों सांड लड़ते समय सड़क किनारे खडे कई वाहनों से जा टकराया ।वाहन एक के बाद एक गिरते हुए नजर आ रहे थे। दोनों सांड की लड़ाई आधे घंटे तक नजर आई। कुछ स्थानीय दुकानदारों और राहांगीरों ने उन्हें भागाने की कोशिश जरूर की लेकिन उसके बाद भी दोनों लड़ते रहे।

काम्प्लेक्स पर फोटोकॉपी ग्राफिक के संचालक डायमंड कुमार ने बताया कि अक्सर घंटाघर और आसपास इलाकों में सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा देखा जाता है जिससे चलते कई बार सड़क हादसे भी हो चुके हैं सांड लड़ते हुए सड़क पर दिखते है कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है।

मवेशियों के हमले से कई बार लोग घायल हो चुके हैं।

रवि शंकर निवासी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि हॉट बाजार और सड़क किनारे सार्वजनिक जगहों पर अक्सर मवेशियों का जमावड़ा रहता है जहां लोग कई बार इसके शिकार हो जाते हैं मुड़ापार क्षेत्र में बाजार में सांड के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो चुकी है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि ऐसी मवेशियों को पकड़कर नगर गौशाला या फिर गौ सेवा करने वाले लोगों के सुपुर्द किया जाए ताकि उनकी देखरेख समय पर होती रहे और लोग इस दुर्घटना से बचे।

नगर निगम के द्वारा लगातार सड़क किनारे मवेशियों को पकड़ कर गौशाला या गौठान में रख रही है।

वहीं पुलिस विभाग के द्वारा भी लगातार मवेशियों के चलते हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने उस पर अंकुश लगाने के लिए मवेशियों के गले मे रेडियम लगा रही है ताकि रात के वक्त अंधेरे में नजर आए और इसी तरह की घटना ना हो इससे मैं वैसे भी सुरक्षित रहे और राहगीर भी।

वहीं पुलिस के अलावा कई विभिन्न सामाजिक संगठन और गौ सेवक भी इस तरह का प्रयास कर रहे हैं।