भोरमदेव मंदिर परिसर में की गई पुष्प वर्षा
मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष ने कांवरियों का किया स्वागत
देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री दोनों उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष कवर्धा जिले में स्थित जग प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर पहुंचे
यहां हेलीकॉप्टर के जरिए हजारों की संख्या में मौजूद कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा है की लगातार दूसरे वर्ष पुष्प वर्षा की गई है अगले वर्ष भी पुष्प वर्षा के जरिए कावड़ियों का स्वागत और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाएगी
भोरमदेव मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र सावन के तीसरे सोमवार को हर हर महादेव की गूंज से आनंद प्रदान कर रहा था। मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से हजारों की संख्या में शिव भक्त मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर भोरमदेव में विराजित भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने पदयात्रा करते पहुंचे
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा की लगातार 3 वर्ष तक भोरमदेव में पुष्प वर्षा की जाएगी
मुख्यमंत्री ने बताया की भोरमदेव के विकास के लिए 146 करोड रुपए का अनुदान केंद्र देगा इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया 
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष और दो उपमुख्यमंत्रियों के कवर्धा आने से यहां का वातावरण पूरी तरह से शिव मय हो गया।




