हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आये डॉक्टर पति-पत्नी, हादसे में डॉक्टर की हुई मौत, पत्नी की हालत गंभीर

कोरबा। शहर के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर नाले के पास ही निवासरत 45 वर्षीय डाक्टर कलीम रिजवी आज सुबह घर के ऊपर छत में साफ सफाई के दौरान रॉड को उठाते समय 11 केवी तार की चपेट में आ गए, घटना के वक्त पास ही मौजूद डॉक्टर की पत्नी 39 वर्षीय फिरदौस रिजवी भी करंट के संपर्क में आ गईं। घटना में डॉ कलीम की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी की हालत काफी गंभीर हो गई है। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बताया जा रहा है कि डॉ कलीम घर पर ही क्लीनिक चलाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही सूचना मिलते ही परिजन और शुभचिंतक बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए हैं। जिला अस्पताल चौकी पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।




