राजेंद्र नगर में लुटेरे ने महिला पर किया हमला आनन फानन में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0
88

 

राजेंद्र नगर में लुटेरे ने महिला पर किया हमला

आनन फानन में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोरबा के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर फेज 2 में शनिवार को दोपहर परिजनों की सतर्कता से लूटपाट की बड़ी घटना होने से बच गई। यहां चाकू लेकर एक सिरफिरा घुस गया। उसने महिला सदस्यों को धमकाकर रूपयों की मांग की और इसी चक्कर में एक महिला जख्मी हो गई। बाद में परिजन और पुलिस को सूचना देने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डॉक्टर राजेंद्र नगर में यह घटना हुई। कंप्यूटर का व्यवसाय करने वाले नीरज गोयल का परिवार इस इलाके में रहता है। खबर के अनुसार दोपहर को घर में महिला सदस्य मौजूद थे। उसी दरम्यान एक व्यक्ति जबरिया घर मे घुस गया। उसने पहले खुद को जरूरतमंद बताया और बाद में इस तरह का तमाशा किया। आगे क्या हुआ, आइए जानते है पीड़िता से।

जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई तो गोयल परिवार की महिला सदस्य बिहार के भागलपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार से बातचीत कर रही थी। अचानक हुए हमले से उसके हाथ से मोबाइल फोन गिर गया। तब दूसरे रिश्तेदार ने कोरबा में निवास अरुण गोयल को इसकी जानकारी दी और तुरंत मौके पर पहुंचने को कहा। अरुण ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ तत्काल घटना स्तर पर पहुंचे और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लीया गया।

कोरबा के नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि राजेंद्र नगर फेज 2 में हुई घटना को लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ की जा रही है।

IMG 20250726 WA0134 IMG 20250726 WA0136

Vo सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने आसपास के लोगों को भयभीत कर दिया है। लोग कह रहे है कि फतेहाल स्थिति में घूमने वालों पर आगे कैसे कोई दया भाव दिखायेगा। जिस तरह से क्षेत्र में घटनाएं हो रही है उससे जन सामान्य को सतर्क रहने की जरूरत है।