Home छत्तीसगढ़ बस से पुलिस ने जब्त किया 30 लाख का गांजा, ओडिशा के...

बस से पुलिस ने जब्त किया 30 लाख का गांजा, ओडिशा के 4 तस्कर गिरफ्तार

0
59

Acn18.comबलरामपुर/राजपुर। वाड्रफनगर पुलिस ने 30 लाख से अधिक का मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों से अम्बिकापुर से उत्तर प्रदेश जा रही बस से झोले व बैग में छिपाकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे करीब 92 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। चारों आरोपी ओडिशा के हैं।

IMG 20250722 WA0002

 

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि गांजा तस्करों के द्वारा अम्बिकापुर से उत्तरप्रदेश जा रही महिन्द्रा बस क्रमांक यूपी 17 एटी 3835 में 4 लोग सीट नंबर 7, 8 एवं एल-4 यूएस-3 में बैठ कर अपने बैग झोला में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने हेतु बनारस उत्तर प्रदेश ले जा रहे हैं।

 

सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक जितेन्द्र सोनी के नेतृत्व में स.उ.नि. पुष्पराज सिंह के हमराह स्टाफ के साथ महिन्द्रा बस क्रमांक यूपी 17 एटी 3835 को घेराबंदी कर बस को पुलिस चौकी वाड्रफनगर के सामने रूकवा कर बस वाहन की तलाशी ली गई।

 

तलाशी लेने पर चारो आरोपियों के पास से कुल 92 कि.ग्रा. गांजा एक-एक किलो वाले पैकेट में बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ गांजा की कुल कीमत करीब 30 लाख के करीब बताई गई है।

 

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले चारों आरोपियों राज मुण्डा, सोनू बरूवा, विक्रम भेंगरा एवँ विजय सेर्देरिया चारों निवासी ओडिशा के विरूद्ध चौकी वाड्रफनगर में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 20 (बी) (आईआई)(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।