Home KORBA  वाटर फॉल के तेज धार में बह गया युवक  अगले दिन...

 वाटर फॉल के तेज धार में बह गया युवक  अगले दिन घाट में मिली लाश

0
130

 

वाटर फॉल के तेज धार में बह गया युवक

अगले दिन घाट में मिली लाश

बारिश के दिनों में पानी का बहाव तेज होने के चलते अक्सर लोग वाटरफॉल और नदी नालों के खूबसूरत नज़ारे का आनंद उठाने के लिए पहुंच जाते हैं। लेकिन ऐसा करना कई बार जानलेवा भी साबित होता है। कोरबा में बालको क्षेत्र के केसला घाट स्थित वाटरफॉल में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ।

IMG 20250721 WA0044केसला घाट पर पिकनिक मनाकर नदी में नहाने के लिए उतरे तीन दोस्तों में से जफर खान पानी के तेज बहाव में बह गया, जिसे दो अन्य दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, मगर जफर खान गहरे पानी में समा गया। दोनों दोस्तों ने घटना की सूचना बालको थाने में जाकर दी। जिसके बाद देर रात तक युवक की खोजबीन होती रही, लेकिन युवक का कुछ भी पता नहीं चला। आज सुबह फिर से गोताखोरों ने युवक की खोजबीन की, और अथक प्रयास के बाद उसका शव केसला घाट से बरामद किया, फिलहाल बालको पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!