रिटायर्ड क्लर्क हुआ डिजिटल अरेस्ट का शिकार, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर ठगों ने 32 लाख 54 हजार रुपये करा लिए ट्रांसफर
जांजगीर-चाम्पा। प्रदेश के जांजगीर-चांपा में साइबर फ्रॉड ने मनी लांड्रिंग में नाम आने का डर दिखाकर रिटायर्ड क्लर्क तुषारकर देवांगन से 32 लाख 54 हजार की बड़ी ठगी की है।
बदमाशों ने वाट्सएप वीडियो कॉलिंग कर डराया और 6 किस्तों में राशि को 4 खातों में ट्रांसफर करा लिया। ठगी के बाद इस मामले में सिटी कोतवाली में FIR दर्ज करा दी गई है।
दरअसल, जांजगीर का तुषारकर देवांगन, 2022 में क्लर्क पद से रिटायर्ड हुआ था। अभी 3 जुलाई को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया और उसे कॉलर ने मनी लांड्रिंग में नाम आने और खाते की जांच कराने का डर दिखाया। इस दौरान डिजिटल अरेस्ट करने को लेकर धमकाया तो रिटायर्ड क्लर्क तुषारकर देवांगन डर गया और उसने 6 किस्तों में 32 लाख 54 हजार रुपये को 4 खातों के ट्रांसफर कर दिया। इस तरह जीवन भर की पूंजी एक ही झटके में खत्म हो गई। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।




