थाना प्रभारी को मरणोपरांत मिला न्याय
26 साल पहले छत्तीसगढ़ के बसना थाना प्रभारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था। थाना प्रभारी ने मारपीट के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्हें मुचलके पर छोड़ गया था।
तत्कालीन बसना थाना प्रभारी पर आरोप लगाया गया था की तीन आरोपियों में से एक आरोपी से रिश्वत मांगी गई थी। यह मामला स्पेशल कोर्ट पहुंचा जहां थाना प्रभारी को तीन वर्ष की कठोर सजा सुनाई गई। थाना प्रभारी की पत्नी ने 26 वर्ष तक कानूनी लड़ाई लड़ी और अंततः हाई कोर्ट के जस्टिस श्री संजय के अग्रवाल ने थाना प्रभारी को दोष मुक्त कर दिया




