महिला स्व सहायता समूहों को मजबूत करने का प्रयास मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने दिया व्याख्यान

0
96

फाउंडेशन

महिला स्व सहायता समूहों को मजबूत करने का प्रयास

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने दिया व्याख्यानScreenshot 20250717 200217 Gallery

महिलाओं के स्व सहायता समूह को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए कोशिश की जा रही है उनके प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए माईजी फाउंडेशन लगा हुआ है। कोरबा में सीएसईबी सीनियर क्लब में फाउंडेशन ने एक कार्यक्रम किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

कोरबा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले महिलाओं के स्व सहायता समूहों ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने के साथ उत्पादों के स्टाल लगाए । इनके माध्यम से बताने का प्रयास किया गया कि हम लोग किस क्षेत्र में काम कर रहे हैं और हमें क्या कुछ जरूरत है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कौशल्या देवी सहाय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और कार्यों के कारण हमारा देश धर्म और संस्कृति सुरक्षित है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की आंखों को रेखांकित करते हुए इस बात को कहा कि वे समग्र दृष्टि रखते हैं ताकि हर तरफ की जानकारी प्राप्त होती रहे। केंद्र और प्रदेश की सरकार के काम करने का अंदाज भी इसी तरह का है सभी वर्गों के स्टार को ऊंचा उठाने की कोशिश सरकार कर रही है। कौशल्या देवी ने फाउंडेशन की ओर से महिला स्व सहायता समूह की उन्नति के लिए बढ़ाए गए कदम को सराहा।

भारत विकास परिषद के पदाधिकारी महेश गुप्ता ने इस मौके और अपनी बात रखी। उन्होंने देह दान और नेत्रदान प्रकल्प को लेकर बताया कि मृत्यु के बाद डे का दान करने का मतलब है लाखों लोगों की सहायता करना। सिद्धांत के साथ उन्होंने बात को समझाया।

भाजपा पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कोरबा जिला में विकास कार्यों के मामले में सरकार की योजना और भूमिका पर अपने विचार रखे।

मायजी फाउंडेशन के पदाधिकारी ने बताया कि हम किस प्रकार के काम कर रहे हैं और हमारा लक्ष्य क्या है।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के पदाधिकारी कमलेश यादव, डीके कुरेशिया,, विभिन्न महिला समूह के लिए काम करने वाले प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज कराई