Home Astrology चोढ़ा निवासी बाईक सवार नाबालिग युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

चोढ़ा निवासी बाईक सवार नाबालिग युवक की सड़क हादसे में हुई मौत

0
174

*चोढ़ा निवासी बाईक सवार नाबालिग युवक की सड़क हादसे में हुई मौतIMG 20250717 WA0049*

हरदीबाजार:- चोढ़ा निवासी अशोक पोर्ते का पुत्र 17 वर्षीय गौरव पोर्ते अपने बाईक से अपने साथी विमल उर्रे उम्र 16 वर्ष के साथ शाम लगभग सात बजे रेकी – हरदी बाजार की ओर दुकान कपड़ा लेने आ रहा था इसी बीच अंडीकछार टिनटिकिया के छोटा पुल के पास जॉन्डियर ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया जहां नाबालिग युवक गौरव पोर्ते की मौके पर मौत हो गई वही दूसरा साथी विमल को भी काफी चोटे आई हैं जिसे प्राथमिक उपचार के लिए स्वस्थ विभाग भेजा गया जो कि गौरव पोर्ते का परिजन सूचना मिलते ही थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया है हरदी बाजार पुलिस टीम मौके पहुंच कर घटना स्थल का जांच करते हुए जांडियार ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेते हुए फरार चालक के ऊपर कार्यवाही किया है जो कि ट्रेक्टर नल जल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य करता है ग्राम नेवसा से काम कर वापस ग्राम चोढा आ रहा था इसी बीच घटना हो गया पुलिस द्वारा चालक का पतासाजी करते हुए मृतक का पंचनामा पोस्टमार्टम के साथ शव को परिजनों के हवाले कर दिया है ।।

error: Content is protected !!