Home Astrology बालू का अवैध भंडारण करने वाले पर विशेष कृपा पहले बालू...

बालू का अवैध भंडारण करने वाले पर विशेष कृपा पहले बालू की गई जप्त फिर छोड़ दिया देखिए वीडियो

0
100

बालू का अवैध भंडारण करने वाले पर विशेष कृपा

पहले बालू की गई जप्त फिर छोड़ दिया

देखिए वीडियोScreenshot 20250712 171413 Gallery Screenshot 20250712 171412 Gallery

बालू का सार्वजनिक स्थल पर अवैध भंडारण कियेजाने की शिकायत पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। करवाई शुरू हुई लेकिन यह क्या थोड़ी देर में ही जप्त बालू वहीं छोड़कर टीम वहां से रफू चक्कर हो गई

जैन मंदिर कोरबा से रामपुर चौक मार्ग पर बुधवारी में गांधी जी की मूर्ति वाले मैदान में एक व्यापारी द्वारा रेत का अवैध भंडारण किया गया है। इसकी शिकायत मिलने पर नगर निगम की एक टीम मौके पर पहुंची और फिर बालू भरी गाड़ी को जप्त कर लिया गया। इसी बीच लाल गाड़ी में सवार होकर व्यापारी का पुत्र वहां पहुंचा निगम के कर्मचारियों और उसके मध्य कुछ बातचीत हुई ।बस फिर क्या था जब्ती का कार्यक्रम कैंसिल और बालू को वहीं छोड़ निगम की टीम वहां से रवाना हो गई।

सरकारी कर्मचारियो और व्यापारी की यह हरकत कोई नई नहीं है। बुधवारी में निवासरत लोगों ने दबी जुबा बताया कि इस सार्वजनिक मैदान का बालू के अवैध भंडारण के लिए अक्सर इस्तेमाल होता है। लोगों को बहुत असुविधा होती है। कई बार बालू के कारण दुर्घटना भी हो चुकी है लेकिन इससे व्यापारी को कोई लेना देना नहीं है। वह सबसे सेटिंग कर खूब लाभ कमाने में ही विश्वास रखता है