Home Astrology वीडियो देखिए कैसे शराबियों के साथ हो रहा है धोखा सेल्समेन...

वीडियो देखिए कैसे शराबियों के साथ हो रहा है धोखा सेल्समेन दुकान के अंदर ही कर रहे हैं मिलावट

0
87

वीडियो देखिए कैसे शराबियों के साथ हो रहा है धोखा

सेल्समेन दुकान के अंदर ही कर रहे हैं मिलावटIMG 20250711 WA0064

छत्तीसगढ़ में सरकार बेच रही है शराब इसके बावजूद मिलावट करने वाले अपनी हरकत से बाज नहीं आते। शराब दुकान में ही मिलावट कर उसे बेचा जा रहा है

मनेद्रगढ़ के झगरा खांड शराब दुकान में की जा रही मिलावट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता सौरभ मिश्रा ने इस वीडियो को वायरल करते हुए बताया है की पुलिस थाना के बाजू में स्थित शराब दुकान के अंदर ही मिलावट का कारोबार चल रहा है। दुकान के सेल्समैन ही इस मिलावट को अंजाम दे रहे हैं। सील तोड़कर उसमें पानी मिलाने के बाद काउंटर पर रखकर उसे बेचा जा रहा है

गौरतलब है कि पिछले दिनों सर्वमंगला नगर कोरबा में स्थित शराब दुकान के सेल्समैन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सेल्समेन ने स्वयं स्वीकार किया था कि वह मिलावटी शराब बेचता है। बहरहाल मनेद्रगढ़ में मिलावट का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखते हुए विभाग क्या कार्रवाई करता है यह जानने की जिज्ञासा है